फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : युवती को चाकू मारने के बाद अपने घर में सिलिंडर से धमाका कर युवक ने दी जान, लड़की की हालत गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 03:12 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा कि युवती के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवार वालों का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के सीमापुरी थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक युवक ने युवती को चाकू मारने के बाद अपने घर में सिलिंडर में आग लगाकर धमाका कर दिया। धमाके में युवक की झुलसने से मौत हो गई। वहीं युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। 
विज्ञापन


आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित और आरोपी युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5.33 बजे सीमापुरी थाना पुलिस को रविदास मंदिर वाली गली में एक युवती को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवती को पीसीआर कर्मियों ने जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती बयान देने की हालत में नहीं है। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। युवती की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ की और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। 

जांच में पता चला कि नई सीमापुरी के रहने वाले 24 साल के जतिन ने युवती पर चाकू से हमला किया है। पुलिस जतिन को पकड़ पाती कि इससे पहले पुलिस को एक और सूचना मिली, जिसमें नई सीमापुरी के सी ब्लॉक में एक मकान में सिलिंडर धमाका होने की बात कही गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त 24 साल के जतिन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को जीटीबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। 

एक घंटे बाद अपने घर पर किया धमाका
छानबीन करने पर पता चला कि मृत जतिन ने ही शाम में युवती पर चाकू से हमला किया था। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के करीब एक घंटे बाद वह अपने घर पहुंचा और गैस सिलिंडर खोलकर उसमें आग लगा दी। जोरदार धमाका होने के बाद घर में आग लग गई, जिसमें जतिन की झुलस कर मौत हो गई। 

हादसे के समय मां घर पर नहीं थी और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और शुरुआती जांच में कथित तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा कि युवती के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवार वालों का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें