फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : स्टंट करने से रोका तो युवक पर चाकू से 70 बार किया वार, मौत

Mon, 13 Jul 2020 08:37 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला स्थित रघुबीर नगर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई। स्टंट करने से रोकने पर तीन नाबालिग लड़कों ने मनीष (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्होंने मनीष के शरीर पर चाकू से 70 वार किए। मुख्य आरोपी तो उसके बेसुध होने के बाद भी उस पर चढ़कर सीने पर ताबड़तोड़ वार करता रहा।

विज्ञापन


इस बीच भीड़ तमाशबीन रही। किसी की भी हिम्मत आगे बढ़कर इन्हें रोकने की नहीं हुई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। ख्याला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों नाबालिगों को दबोचकर जेजे कोर्ट में पेश किया। वहां से इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा रघुबीर नगर के पास रहने वाले मनीष के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा हैं। मेहता चौक पर प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले मनीष के पड़ोस में नाबालिग मुख्य आरोपी रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि वह अक्सर मनीष की गली में बाइक स्टंट करते हुए बेहद तेज गति से निकालता था। मनीष ने उसे कई बार इससे मना किया था। करीब डेढ़ माह पूर्व मनीष ने नाबालिग को डांटा तो उसके परिजनों ने उसे बुरी तरह धमकाया।

इसके बाद भी नाबालिग ने मनीष की गली में स्टंट करना बंद नहीं किया। 8 जुलाई को मनीष अपने दोस्त अर्जुन के साथ आर-ब्लॉक में एक दुकान के बाहर खड़ा था। नाबालिग अपने हमउम्र दो दोस्तों के साथ पहुंच गया। तीनों ने आते ही मनीष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। अर्जुन ने विरोध किया तो उसे दूर रहने के लिए कहा गया। इस बीच, आरोपी मनीष पर ताबड़तोड़ वार करते रहे।

बीच सड़क पर हुई वारदात के दौरान लोग सड़क से गुजरते रहे और आरोपी मनीष को ताबड़तोड़ चाकू मारते रहे। मनीष की मौत के बाद मुख्य नाबालिग आरोपी को उसके दोस्त खींचकर ले जाने लगे, लेकिन वह इतने गुस्से में था कि बार-बार हाथ छुड़ाकर मनीष के सीने पर वार करता रहा। यहां तक कि वह उस पर चढ़ भी गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों नाबालिग लड़कों को पकड़ वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें