फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: इंडिया गेट प्रदर्शन की मनाही, पुलिस ने बताई वजह; बताया कहां दे सकते हैं धरना

Tue, 30 May 2023 06:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के इंडिया गेट पर पहलवानों को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि ये राष्ट्रीय स्मारक है धरना स्थल नहीं है। 
विज्ञापन
पहलवानों का प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पहलवानों को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहलवानों को इंडिया गेट पर धरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्योंकि यह राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन का स्थान नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने वैकल्पिक स्थानों का सुझाव दिया है। अन्य किसी स्थल पर प्रदर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल को हटा दिया था। जिसके बाद पहलवानों ने कहा था कि वे अपने पदक गंगा में विसर्जित करेंगे और इंडिया गेट पर मरने तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिसके बाद पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि इंडिया गेट पर पहलवानों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलेगी। साथ ही ये प्रदर्शन स्थल नहीं है। 

कहा जा रहा है कि अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर पहलवान प्रदर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए डीसीपी को एक चिट्ठी लिखनी होगी। जिसके बाद इजाजत दी जाएगी। साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अन्य वैकल्पिक स्थलों का सुझाव दिया है। इन स्थानों पर बुराड़ी ग्राउंड लिस्ट में शामिल है। पुलिस ने साफ कहा है कि पहलवानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। बीती 23 अप्रैल से पहलवान जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें