फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख का सोना और पांच लाख कैश लेकर कर्मचारी फरार

Sun, 08 Dec 2019 06:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

करोलबाग इलाके में ज्वेलर का 30 लाख रुपये सोना और पांच लाख रुपये कैश लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। यह आरोपी सोना व नकदी लेकर 13 जुलाई को फरार हुआ था और वह लंबे समय से ज्वेलर अमित गुप्ता को जल्द वापस आने का झांसा दे रहा था। आखिरकार पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमित परिवार के साथ करोलबाग इलाके में रहते हैं। वह बीडनपुरा इलाके में ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं। इन्होंने अपने यहां कई सेल्समैन ज्वेलरी बेचने के लिए रखे हुए हैं जो माल ले जाकर दूसरे ज्वेेलरों को बेचते हैं।

अमित ने 26 मार्च को गीता कालोनी निवासी गौरव को काम पर रखा था। गौरव भी ज्वेलरी लेकर बेचने जाता था। अमित से 30 लाख रुपये का सोना और पांच लाख रुपये बैंक में जमा कराने की बात कर 13 जुलाई को आरोपी बीडनपुरा से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


अमित ने कई बार उसे कॉल किया तो आरोपी तबीयत खराब होने की बात कर जल्द ही आने के लिए कहता रहा। इससे तंग आकर अमित ने चार दिसंबर को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी गौरव की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें