फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के तानों से परेशान होकर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के तानों से परेशान महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन

नई दिल्ली। शादी में उचित दहेज नहीं लाने के तानों से परेशान होकर एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, महिला के मायके वालों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पति के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भरतपुर, राजस्थान की रहने वाली अंजू (23) की चिराग दिल्ली, मालवीय नगर में रहने वाले अनिकेत से फरवरी, 2018 में शादी हुई थी। अनिकेत सेल्समैन का काम करता है। अंजू के मायके वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज मांगने लग गए थे। दहेज नहीं लाने पर अंजू को ताने देते थे। अंजू उन्हें फोन कर यह बताती थी। सोमवार रात को अंजू ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें