फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति बच्चे संंग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर के गौतमपुरी की घटना, पुलिस पति की तलाश कर रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बदरपुर के गौतमपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला की बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 31 साल की यशोदा के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति मनोज अपने पांच साल के बच्चे के साथ फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पति की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे बदरपुर थाना पुलिस को गौतमपुरी में एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे में 31 साल की यशोदा अचेत अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर यशोदा के पिता और भाई मिले। उन्होंने बताया कि यशोदा अपने पति मनोज और पांच साल के बच्चे के साथ यहां रहती थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि यशोदा सोमवार रात अपने पिता के घर गई थी और करीब 11:30 बजे वापस कमरे पर आई थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने यशोदा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाने पर उसके पिता और भाई उसके घर पहुंचे। कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। शक होने पर यशोदा के परिजनों ने ताला तोड़ा। अंदर उनकी बेटी मृत मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन करने के बाद कमरे से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि घटना के बाद यशोदा का पति पांच साल के बच्चे के साथ फरार है। पुलिस को शक है कि मनोज ही हत्या कर बाहर से ताला लगाकर भाग गया है। पुलिस ने उसके परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस को आशंका है कि यशोदा की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें