फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः घरेलू कलह में दो बेटियों को फंदे से लटकाकर महिला ने की खुदकुशी

Mon, 21 Sep 2020 04:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरती और नैंसी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में घरेलू कलह से परेशान महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को फंदे से लटकाकर खुद भी फंदे से झूल गई। महिला और उसकी डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि चार साल की बेटी किसी तरह फंदे से निकलकर नीचे गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी और नाती की हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को नंद नगरी थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरती (26) अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी नैंसी और आशिका (4) समेत परिवार के साथ बी-6, नंद नगरी में रहती थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी राहुल से हुई थी। राहुल के परिवार में पिता निरंजन सिंह, बड़ा भाई महेंद्र, महेंद्र की पत्नी आरती, छोटी बहन भूमि है। आरती का मायका लोनी में है।
विज्ञापन


राहुल और उसके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। एक ही मकान के दूसरी मंजिल पर राहुल और आरती रहते थे। पहली मंजिल पर पिता निरंजन और भूतल पर महेंद्र रहता है। शुक्रवार देर रात को निरंजन, महेंद्र और राहुल तीनों ही घर से बाहर थे। इस बीच रात करीब 11:30 बजे राहुल की बहन भूमि आरती के कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए।

डेढ़ साल की नैंसी दरवाजे की ग्रिल से चुन्नी से बनाए गए फंदे से लटकी थी, उसके ठीक नीचे फंदे से गिरी आशिका बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। कमरे में आरती पंखे से फंदे पर लटकी थी। भूमि के शोर मचाने के बाद महेंद्र की पत्नी भारती ऊपर पहुंची। उसने मामले की सूचना पति को दी।

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बेटियों को फंदे से लटकाने के बाद खुद आरती ने खुद फंदा लगा लिया। वहीं आरती के पिता राम लक्ष्मण ने दहेज के लिए बेटी व नातियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस और क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

आशिका ही बता सकती है उस रात क्या हुआ
आरती के पिता राम लक्ष्मण के मुताबिक आशिका की तबीयत इलाज के बाद बेहतर है। शुक्रवार रात को जो हुआ था, उसकी सही जानकारी केवल आशिका ही सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल के परिजन उन्हें आशिका से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही राहुल व उसके परिजनों ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया था।

छोटी-छोटी बातों पर आरती और दोनों बच्चियों को पिटाई की जाती था। लॉकडाउन से पहले आरती और राहुल के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर दोनों को शांत करा दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल आरती के परिजनों से कैश और बाइक की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें