फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जांबाज महिला की कहानी: बदमाशों ने मोबाइल छिना, फिर मुंह पर मारा मुक्का; ऑटो से पीछा कर एक दबोचा

Wed, 06 Sep 2023 07:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को पीड़ित महिला की बहादूरी से पकड़ा गया। महिला ने ऑटो से बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और इसी क्रम में एक बदमाश गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की बैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिमारपुर इलाके में ऑटो से बस अड्डा जा रही एक महिला से बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को ऑटो से घसीटकर गिराने की धमकी दी और मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे। 

विज्ञापन

महिला ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों का पीछा किया। भागने के क्रम में बदमाशों की बाइक फिसल गई। वहां पहुंचते ही महिला ने शोर मचा दिया। पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश भाग गया। 

पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जेजे कॉलोनी बवाना निवासी मोहम्मद चांद (23) के रूप में हुई। मूलत: हिमाचल की रहने वाली पीड़िता शशिबाला सपरिवार दर्शन विहार बुराड़ी में रहती है। 
विज्ञापन

वह वजीराबाद के संगम विहार में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह रात में हिमाचल जाने के लिए ऑटो से बस अड्डा जा रही थी। वजीराबाद फ्लाई ओवर के पास उसके ऑटो के पास बाइक पर सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने महिला के हाथ से मोबाइल झपटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके चेहरे पर एक मुक्का मारा और फिर घसीटकर ऑटो से गिराने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश उससे फोन छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें