फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो दिन की बच्ची को बेचने आई महिला गिरफ्तार, सरोगेट के रूप में करती है काम, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस 

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो को सूचना मिली कि क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद यूपी निवासी काव्या नाम की एक महिला दो दिन की बच्ची को बेच रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार (पश्चिम) थाना पुलिस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ मिलकर दो दिन की बच्ची को बेचने आई दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिला बच्ची को 3.5 लाख रुपये में बेच रही थी और 25 हजार रुपये एडवांस लिए थे। आयोग के अधिकारियों ने बच्ची के बेचे जाने की सूचना मिलने पर ग्राहक बनकर महिला से संपर्क किया था। पुलिस बच्ची बेचने वाली गैंग के सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो को सूचना मिली कि क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद यूपी निवासी काव्या नाम की एक महिला दो दिन की बच्ची को बेच रही है। आयोग की टीम ने ग्राहक के रूप में महिला से फोन पर संपर्क किया और महिला को बच्चा लेकर पश्चिम विहार के साईं मंदिर के पास आने के लिए कहा। 

महिला ने उन्हें 3.5 लाख में बच्ची को बेचने की बात कही और गूगल पे के जरिए उनसे 25 लाख रुपये ले लिए। बाकी रकम बच्ची के मिलने के बाद देना तय हुआ। इस सूचना को आयोग की टीम ने पश्चिम विहार थाने को दी और पुलिस टीम के साथ साई मंदिर के पास घेराबंदी कर दी। बच्ची को लेकर पहुंची कृष्णा विहार, बुध विहार निवासी प्रियंका नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


कृष्णा विहार बुध विहार की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि वह काव्या के साथ डोनर सरोगेट्स के रूप में काम करती है। काव्या बच्ची की मां सुनीता से पटेल नगर स्थित एक अस्पताल में मिली थी। उसके बाद से दोनों संपर्क में थे। पुलिस ने कापसहेड़ा गांव में रहने वाली बच्ची की मां से संपर्क किया। वह चार बच्चों की मां है और इस बच्ची को उसने सात जुलाई का जन्म दिया था। पूछताछ में बच्ची के परिजनों ने बताया कि 8 जुलाई को उनलोगों ने बच्ची को बेचने के लिए महिलाओं को सौंपा था। पुलिस प्रियंका से पूछताछ कर इस गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें