फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी महिला पत्रकार ने अन्य को भी आरोप लगाने के लिए उकसाया : अकबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार ने मीटू अभियान के दौरान अन्य महिलाओं को भी उन पर यौन शोषण के आरोप लगाने के लिए उकसाया। उससे पहले किसी ने भी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। स्पष्ट है कि उसका उद्देश्य न्याय पाना नहीं बल्कि मात्र उन्हें बदनाम कर प्रतिष्ठा नष्ट करना था।
विज्ञापन

राउज एवेन्यू अदालत के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार पांडे के समक्ष अकबर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने कहा कि उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा सर्वप्रथम आरोपी महिला ने झूठे आरोप लगा कर नष्ट करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने ही दशकों पहले हुए कथित यौन दुर्व्यवहार को लेकर उन पर आरोप ही नहीं लगाए बल्कि ऐसा करके दूसरों को उकसाया।
उन्होंने आरोपी महिला के उस तर्क को गलत बताया कि वह अकेली नहीं हैं, बल्कि उसके साथ कई महिला पत्रकार हैं जिन्होंने अकबर पर यौन दुराचार का आरोप लगाया है और अकबर ने सिर्फ उनके खिलाफ ही मानहानि का दावा किया है। अधिवक्ता लूथरा ने कहा आरोपी महिला ने झूठे आरोप लगा कर अन्य को उकसाया, ऐसे में ही उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आरोपी महिला के कारण ही अकबर की प्रतिष्ठा नष्ट हुई है और यह मामला सरासर मानहानि का बनता है। लूथरा ने अदालत से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बाद में लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे और क्या कहते हैं। आरोपी महिला ने अकबर को नुकसान पहुंचा दिया व अन्य को उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें