फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अतिरिक्त थाना प्रभारी का वायरलेस सेट चोरी, अपने ही थाने में दर्ज करवाई शिकायत

Tue, 01 Jun 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी निपुन कुमार हैं। चोरी की दी शिकायत में उन्होंने कहा कि गत 23 मार्च से थाना प्रभारी अरविंद कुमार मेडिकल छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी का वायरलेस सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बाबत अतिरिक्त थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच अधिकारियों ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी निपुन कुमार हैं। चोरी की दी शिकायत में उन्होंने कहा कि गत 23 मार्च से थाना प्रभारी अरविंद कुमार मेडिकल छुट्टी पर थे। उनकी जगह पर उन्हें थाना प्रभारी का काम देखने के लिए दिया गया था। इसी दौरान वायरलेस सेट संदिग्ध परिस्थिति में चोरी हो गई। 

आशंका है कि गाड़ी से किसी ने सेट की चोरी की है। हालांकि, अतिरिक्त थाना प्रभारी ने अपने स्तर से सेट की तलाश की, लेकिन नहीं मिलने के बाद इस बाबत चोरी की शिकायत कर दी है। जांच अधिकारी चोरी के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बाबत कोई अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें