फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के कंटेनर में बेच रहा था शराब की बोतलें, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के राजपार्क थाना पुलिस ने एक ऐसे दूधिया को गिरफ्तार किया है, जो लॉकडाउन में मुनाफे के लिए शराब की तस्करी करता था। राजधानी में शराब की दुकानें बंद होने की वजह से वह हरियाणा से दूध के कंटेनर में शराब की बोतलें लाकर यहां मोटे मुनाफे में बेचता था। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक,चार प्लास्टिक के कंटेनर और शराब की 40 बोतलें जब्त की हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दूधिया की पहचान गांव गांधार, रोहतक हरियाणा निवासी मनोज (28) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह पौनेे दस बजे राजपार्क थाने में तैनात मखीराम और पवन मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक दूधिया को बिना नंबर प्लेट की बाइक से जाते देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका। नंबर प्लेट के बारे में पूछने पर वह घबरा गया। पुलिस ने बाइक पर लटके प्लास्टिक के कंटेनर के बारे में पूछा, जिसमें उसने दूध होने की बात कही। शक होने पर पुलिस ने जब कंटेनर खोला तो उसमें शराब की 40 बोतलें मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह गांव से दूध लेकर उसे बहादुरगढ़ में बेच देता है और फिर इन खाली कंटेनरों में शराब की बोतलें डालकर लॉकडाउन के दौरान मुनाफा कमाने के लिए उसे दिल्ली ले आता है। उसने पुलिस को बताया कि जिस रूट से वह आता है, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पता है कि वह दूध बेचता है। इसलिए उसे यकीन था कि वह कभी भी गिरफ्तार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें