फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा एसयूवी-500 से हो रही थी शराब की तस्करी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कई लोग दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने के अलावा शराब की तस्करी भी करने लगे। उत्तरी जिला की सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को गिरफ्तार किया है जो काम धंधा बंद होने के बाद गुरुग्राम से शराब खरीदकर दिल्ली में बेचने लगा। इसके लिए वह अपनी महिंद्रा एसयूवी-500 गाड़ी का इस्तेमाल करता था। आरोपी की पहचान शास्त्री नगर दिल्ली निवासी राहुल (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से महंगी शराब की 20 बोतलों के अलावा वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एक शख्स शास्त्री नगर इलाके की पार्किंग में सिल्वर कलर की महिंद्रा एसयूवी-500 में अवैध रूप से लॉकडाउन के दौरान शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही फौरन एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने एक नकली ग्राहक को उसके पास शराब लेने भेजा। सौदा होने के बाद आरोपी ने गाड़ी के अंदर रखी बोतल निकालकर नकली ग्राहक को थमा दी। पुलिस ने फौरन आरोपी को दबोच लिया। उसकी गाड़ी से अलग-अलग महंगे ब्रांड की 20 बोतलें मिलीं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शराब हरियाणा के गुरुग्राम से खरीदी थी।
लॉकडाउन में उसका काम बंद था। इसलिए शराब बेचना शुरू कर दिया। वह गुरुग्राम से शराब खरीदता और अपनी गाड़ी में रखकर दिल्ली ले आता। बाद में उसे मुंहमांगे दामों में बेच देता था। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी राहुल के खिलाफ पहले से गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें