फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Jan 2020 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में सीबीआई के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पहचान संध्या बिष्ट (51) के रूप में हुई। हादसे के समय वह किसी काम से घर से बाहर निकली थीं।

विज्ञापन


इस बीच सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये बाइक के नंबर की पहचान कर आरोपी को शुक्रवार को दबोच लिया। आरोपी की पहचान वजीरपुर की जेजे कॉलोनी निवासी विजय (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, संध्या परिवार के साथ केशवपुरम के ब्लॉक बी-3/67 में रहती थीं। परिवार में पति राकेश बिष्ट के अलावा अन्य सदस्य हैं। राकेश सीबीआई की सीएफएसएल में उपनिदेशक हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को संध्या किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। इस बीच सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार विजय ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संध्या उछलकर गिरी। घटना के बाद विजय फरार हो गया।

सिर में चोट लगने के बाद संध्या को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो बाइक का नंबर मिल गया। नंबर के आधार पर पुलिस विजय तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक भी कब्जे में ले ली। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय आरोपी ने शराब तो नहीं पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें