फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के रिटायर अधिकारी की पत्नी की हत्या कर लूटपाट

Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी घर में हुई हत्या... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के पॉश सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी की बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर चार बदमाश लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने पूर्व अधिकारी के हाथ-पैर बांधकर पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड राजेश अपने तीन साथियों ओम, ज्ञानेंद्र व प्रमोद के साथ बिल्डिंग से निकलता दिखाई दिया। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि पुलिस ने राजेश व उसके तीन साथियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है। सफदरजंग एन्क्लेव थानाध्यक्ष शिवराज बिष्ट की टीम उन्हें दिल्ली ला रही है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बलदेव राज चावला (94) पत्नी कांता चावला (88) के साथ ए1/252, अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। वे विदेश मंत्रालय में सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि उनके दो बेटे थे और उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बहुएं और पोते अमेरिका में रहते हैं। बलदेव राज शनिवार रात करीब 8 बजे पत्नी के साथ टीवी पर रामायण देख रहे थे। तभी सिक्योरिटी गार्ड राजेश ने डोरबैल बजाई। कांता चावला ने डाइनिंग रूम का दरवाजा खोला तो राजेश व उसके साथियों ने उन्हें काबू कर लिया।

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गले में चाकू मार दिया। वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इसके बाद बदमाश कमरे में घुस गए। उन्होंने बलदेव के साथ मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांध दिए। मारपीट से वे बेहोश हो गए थे।

आरोपियों ने पूरे घर को खंगाला और नकदी व ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पूरे घर का सामान फैला हुआ था। बुजुर्ग बलदेव को होश आया तो उन्होंने खुद ही अपने हाथ-पैर खोले और पड़ोसी को जानकारी दी। पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन

नौकरी पर 15 दिन पहले ही आया था कातिल

एक आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस बिल्डिंग में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो राजेश का भांडा फूट गया। बुजुर्ग दंपती के घर में काम करने वाली नौकरानी ने करीब 15 दिन पहले राजेश को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखवाया था। पुलिस को पता लगा कि वह किराए पर गाड़ी लेकर नेपाल भागा है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को अलर्ट किया और नेपाल बॉर्डर से राजेश व साथी तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

आरोपी एक सप्ताह से लूटपाट की साजिश रच रहे थे 
सफदरजंग एंक्लेव में वृद्धा कांता चावला की हत्या व लूटपाट कर उबर कंपनी की कैब से नेपाल भागे थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय इनपुट्स से ये पता लग गया था कि आरोपियों ने यूपी-13 बीपी 0225 नंबर की उबर कैब बुक कराई है। इसके बाद पुलिस को कैब ड्राइवर व उसका नंबर मिल गया। 

कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह चार आरोपियों को नेपाल-भारत बॉर्डर के पास छोड़कर आया है। आरोपी करीब सप्ताह से लूटपाट की साजिश रच रहे थे। सिक्यूरिटी गार्ड राजेश उर्फ डीमू(22) समेत ज्ञानेन्द्र(22), ओम(18) और प्रमोद(26) चारों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। नेपाल में एक ही जगह के रहने वाले हैं इसलिए चारों एक-दूसरे को जानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें