फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घरेलू कलह में पत्नी पर कैंची से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत नगर की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में बृहस्पतिवार को घरेलू कलह के दौरान पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान तारा के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी वजीरपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस के ब्लॉक स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल महिला तारा को परिजन पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। महिला के पेट में कैंची लगी थी। इलाज के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें