बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को यूपी के अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। बसपा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा सांसद दानिश अली चर्चाओं में आए थे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तब से ही दानिश और कांग्रेस के बीच नजदीकी बढ़ने लगी थी। इस बढ़ती नजदीकी के कारण ही माना जा रहा है बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया है। आइए जानते हैं कौन हैं दानिश अली, उनका राजनीतिक करियर और संपत्ति के बारे में...