फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने पेश किया पहला डिजिटल बजट, जानिए क्या होता है ये

Tue, 09 Mar 2021 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बाद इस साल केंद्र से लेकर तमाम राज्य सरकारें अपना डिजिटल बजट पेश कर रही हैं। इसके तहत वित्त मंत्री पेपर से बजट पढ़ने के बजाय टैब से बजट पढ़ते हैं। सरकारों ने यह पहल कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए लिया गया है। दरअसल पेपर को कोरोना वायरस का वाहक माना जाता है, ऐसे में अगर किसी भी संक्रमित के संपर्क में बजट के पेपर आते हैं तो बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सभी सरकारें डिजिटल बजट पेश कर रही हैं। इसमें पेपर पर बजट की छपाई नहीं होती। बजट का पूरा फॉर्मेट डिजिटल होता है। मंत्री से लेकर विधायक और सांसद सभी टैब के जरिए ही बजट देखते हैं।

मीडिया से लेकर जनता तक के लिए बजट की कॉपी ऑनलाइन या एप पर उपलब्ध होता है। इससे न सिर्फ कोरोना का खतरा कम होता है और बल्कि प्रदूषण भी कम होता है। कागज बनाने के लिए काटे जाने वाले पेड़ की वजह से प्रदूषण में इजाफा होता है। ऐसे में बजट की छपाई में इस्तेमाल होने वाले हजारों कागज बचाकर अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण को भी बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें