फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली-NCR में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने हरियाणा और यूपी के लिए भी जारी किया अलर्ट

Thu, 01 Jun 2023 01:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के द्वारका, पालन और आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की तपतपाती गर्मी के महीने में ठंडी हवा का अहसास हर दो से चार दिन में हो रहा है। इस बार बारिश का सिलसिला भी जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में बारिश हो सकती है। वहीं एनसीआर की बात करें तो बल्लभगढ़, गुरुग्राम और मानेसर में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें होडल, नूह, पलवल, रेवाड़ी, सोहना और जज्जर भी शामिल हैं। वहीं यूपी की बात करें तो नंदगांव, बरसाना में बारिश हो सकती है। बारिश के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में अगले दो घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है।

36 साल में मई महीना रहा सबसे ठंडा
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार मई के महीने में चौथी बार सबसे अधिक बारिश हुई है। साल 2008 में सबसे अधिक 165 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस साल मई के महीने में 111 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 1987 में मई इतनी ठंडी रही थी। जब मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

हरियाणा का मौसम
हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बुधवार को बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी का असर कम होने के कारण घरों से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाया। पिछले शनिवार से लेकर छाए बादलों और बारिश ने तापमान कम किया है और लोगों को गर्मी से मुक्ति मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून को बारिश की संभावना है। इस हफ्ते रोज ही थोड़ी बहुत बारिश होती रही। मंगलवार को 23 एमएम बारिश हुई। सोमवार को 4.5 एमएम बारिश हुई। गर्मी कम होने का असर शहर के बाजार और मॉल आदि में नजर आया। लोग बाहर निकलकर घूमने निकल रहे हैं। वहीं बारिश में बच्चे भीगकर मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें