फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली, प्रदूषण घिरा: लोगों ने धूप का उठाया लुत्फ, प्रदूषण स्तर में 82 अंकों का इजाफा

Tue, 11 Jan 2022 12:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी बारिश का कोई अंदेशा नहीं है। मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है। उधर, दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हुई है। 82 अंकों की गिरावट के साथ 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में खिला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बारिश भरे वीकेंड के बाद सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर सोमवार को खिली धूप का दिल्लीवासियों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी बारिश का कोई अंदेशा नहीं है। मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है। उधर, दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हुई है। 82 अंकों की गिरावट के साथ 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 पर पहुंच गया है।

इससे पहले दिल्ली का मौसम सोमवार को साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, पहाड़ों से दिल्ली पहुंच रही हवाओं से ठंडक का अहसास भी बना रहा। तड़के का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। 
विज्ञापन


आने वाले दिनों में अभी दिल्ली में बारिश का अंदेशा नहीं है। मौसम साफ रहने से सुबह घने कोहरे का सामना दिल्लीवालों को करना पड़ सकता है। वहीं, इस बीच तापमान में भी गिरावट आने का अंदेशा है। दूसरी तरफ दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी देखी गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 पर पहुंच गया। जबकि वीकेंड की बारिश से रविवार को यह 69 पर पहुंच गया। इस बीच हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर से औसत दर्ज में पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

सफर का आकलन है कि नमी की वजह से स्थानीय प्रदूषक हवा के साथ दूर तक नहीं जा सके। साथ ही पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदूषण के स्तर में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 13 जनवरी से इसमें कमी आने की उम्मीद सफर ने जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें