फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे ने रोकी रफ्तार, दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट

Wed, 20 Jan 2021 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से चल रही तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं कोहरे ने यातायात के साधनों की रफ्तार पर रोक लगा दी है। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.8 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से अधिक जरूर है लेकिन ठिठुरन भगाने के लिए नाकाफी है।

वहीं बात अगर दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता की करें तो यहां की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली से लेकर गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता 300 के पार दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं गुरुग्राम में यह 200 के पार है जो खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


दिल्ली आने वाली ये 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं-
पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 2.30 घंटे देरी से
गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 2.15 घंटे देरी से
दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.45 घंटे देरी से
गोराइचपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.30 घंटे देरी से
कानपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.15 घंटे देरी से
प्रयागराज-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 2.10 घंटे देरी से
प्रयागराज-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.00 घंटे देरी से
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.15 घंटे देरी से
आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियत स्पेशल- 1.00 घंटे देरी से
विशाखापट्टनम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 1.45 घंटे देरी से
जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला- 1.30 घंटे देरी से
बिकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला- 1.15 घंटे देरी से
अमृतसर-निजामुद्दीन स्पेशल- 1.00 घंटे देरी से



सुबह के समय औसत से लेकर घना कोहरा बन सकता है परेशानी का सबब
मौसमी उतार-चढ़ाव के साथ राजधानी में दोपहर में ठंड से राहत मिल रही है। सुबह और शाम गलन वाली ठंड के साथ सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी जहां दिन में खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी वहीं, सुबह और शाम घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं मुश्किलें बढ़ाएंगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार,आगामी 22 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर बन रहा है। इससे पर्वतीय इलाकों में जहां बर्फबारी का दौर बनेगा वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली में भी बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें