फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को आज मिल सकती है राहत. हल्की बारिश की उम्मीद

Sat, 10 Sep 2022 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Weather Forecast : मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, यह राहत कुछ देर के लिए हो सकती है। इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का इंतजार शनिवार को खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, यह राहत कुछ देर के लिए हो सकती है। इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 37.7 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसदी रहा। वहीं, नजफगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली के अन्य बाहरी इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की स्तर की बारिश दर्ज की सकती है। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें