फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पश्चिम दिल्ली में कल 16 घंटे बाधित रहेगी जल आपूर्ति, इस वजह से 25 से अधिक इलाके रहेंगे प्रभावित

Tue, 28 Jul 2026 05:42 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जल बोर्ड ने वेस्ट दिल्ली में पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के कारण 29 जुलाई को 16 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। इस दौरान 25 से अधिक कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जल बोर्ड ने वेस्ट दिल्ली में पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के कारण 29 जुलाई को 16 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। इस दौरान 25 से अधिक कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव पर उपलब्ध होगा। जल बोर्ड के अनुसार नई बिछाई गई 1100 मिमी व्यास की वेस्ट दिल्ली मेन लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य 4 स्थानों पर किया जाएगा। यह कार्य खयाला बीपीएस के अंदर, खयाला बीपीएस के गेट पर और शिवाजी कॉलेज के पास रिंग रोड पर दो स्थानों पर होगा। इसके चलते 29 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से रात 02:00 बजे तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 25 से अधिक कालोनियों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी या कम प्रेशर से पानी आएगा। जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें।

विज्ञापन


ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित  
राजा गार्डन, रमेश नगर, खयाला, रानी बाग, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ विलेज, तिलक नगर, वरुण निकेतन, राजौरी गार्डन, करमपुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर व आसपास, मानसरोवर गार्डन, विष्णु गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर का कुछ भाग, मोहन गार्डन का कुछ भाग, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जे.जे. कॉलोनी खयाला, रवि नगर, चंद नगर तथा आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क  
सेंट्रल कंट्रोल रूम : 1916, 23527679, 23538495, 23634469  
पंजाबी बाग : 25223658  
शिवाजी एन्क्लेव : 25193140, 25174140  
पश्चिम विहार : 25281197

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें