फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जल संकट: एक सप्ताह प्रभावित रह सकती है जलापूर्ति, इन इलाकों में होगी अधिक परेशानी

Sun, 18 Apr 2021 04:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक सप्ताह तक जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है। 
विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक सप्ताह तक जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है। इसमें विशेष तौर पर पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी व एनडीएमसी के इलाके शामिल हैं। इसको देखते हुए जल बोर्ड ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन

   
जल बोर्ड के मुताबिक, अपर गंगा नहर की ओर आने वाले पानी में कटौती होने की वजह से वजीराबाद व भागीरथी जल शोधन केंद्र की क्षमता पर 25 से 30 फीसदी प्रभाव पड़ रहा है। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी का संकट हो सकता है। हालांकि, अधिक समस्या होने पर लोग जल बोर्ड को फोन कर टैंकर की व्यवस्था करवा सकते हैं।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाड गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, गोकलपुरी, लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, मंडावली, शकरपुर, कड़कड़डूमा, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, सरिता विहार, वसंत कुंज, लाजपत नगर व लोधी रोड आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें