फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सबोली गांव में दो दिन से पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। सबोली गांव में ट्यूबवेल की मोटर के बिजली कनेक्शन में खराबी के चलते दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। गांव में पानी की आपूर्ति का निर्धारित दिन होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिला। पीने के पानी के लिए बोतल खरीदनी पड़ रही है जबकि नहाने और दैनिक कार्यों के लिए भी पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सबोली क्षेत्र में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को पानी की आपूर्ति की जाती है जबकि हर्ष विहार में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पानी दिया जाता है। इसके बावजूद सबोली में निर्धारित दिन पानी नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ट्यूबवेल की मोटर के बिजली कनेक्शन में गड़बड़ी है जिसे कर्मचारी दो दिन से ठीक करने में जुटे हैं। उनका कहना है कि ताहिरपुर यूजीआर से ट्यूबवेल के पानी के बिना पर्याप्त दबाव नहीं बन पाता। चौधरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लोग अपनी जरूरत के लिए समरसिबल पंप लगाने और एमसीडी से जुड़े कार्य कराने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलती। ऐसे में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर लोगों के सामने दूसरा विकल्प भी नहीं रहता। लोगों ने जल बोर्ड से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें