फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave In Delhi: भीषण गर्मी से बढ़ रहे उल्टी-दस्त घबराहट के मरीज, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा

Wed, 08 Jun 2022 05:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बड़े अस्पतालों में शामिल लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों से पारा चढ़ने से अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, घबराहट व उच्च रक्तचाप की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दिन प्रति दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। सूरज के कड़े तेवरों के साथ दिल्ली के अस्पतालों में उल्टी, घबराहट, उच्च रक्तचाप व दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर अस्पतालों का स्टॉफ भी सक्रिय हो गया है। साथ ही डॉक्टरों को भी गर्मी में मरीजों के इलाज को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि जल्द ही गर्मी के तेवर कम नहीं हुए तो आने वाले दिनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली के बड़े अस्पतालों में शामिल लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों से पारा चढ़ने से अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, घबराहट व उच्च रक्तचाप की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ऐसे पहुंचने वाले मरीजों की संख्या दो से तीन है। इन मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वर्तमान में वॉर्ड में भर्ती ऐसे मरीजों की कुल संख्या सात है। डॉ. सुरेश ने कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है। इसको देखते हुए लोगों को धूप के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें