फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हृदय स्वास्थ्य पर जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्चुअल साइक्लोथॉन का आयोजन

Sun, 27 Sep 2020 03:41 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वर्चुअल साइक्लोथॉन में हिस्सा लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान हृदय संबंधी बीमारियों में वृद्धि और हृदय स्वास्थ्य पर जागरुकता बढ़ाने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली और पटपड़गंज ने पहले वर्चुअल साइक्लोथॉन का आयोजन किया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पैडल फॉर हार्ट हेल्थ नाम के बैनर तले, वर्चुअल साइक्लोथॉन को 26 और 27 सितंबर 2020 को सुबह पांच से लेकर 9 बजे तक आयोजित किया गया।

विज्ञापन


सामान्य साइक्लोथॉन के विपरीत, इसमें लोगों की भीड़ जमा नहीं हुई, क्योंकि सभी साइकिल चालकों को अपना मनचाहा रास्ता चुनने का विकल्प दिया गया था। इस वर्चुअल साइक्लोथॉन में पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद, वैशाली, पटपड़गंज और नोएडा से 20 साल से अधिक उम्र के विभिन्न साइकिल चालकों को आमंत्रित किया गया। 

हालांकि, सभी साइकिल चालकों ने अपना रास्ता खुद चुना, लेकिन अपनी उपस्थिति को दिखाने के लिए उन्हें दिए गए टचपॉइंट्स को छूकर निकलना पड़ा। सभी साइकिल चालक मैक्स अस्पताल, वैशाली और पटपड़गंज के गेट नंबर एक पर चेकपॉइंट से होते हुए गुजरे। 
विज्ञापन


इस चेकपॉइंट पर रुककर उन्होंने फोटो खींचाई और सोशल मीडिया पर उसे टैग किया। सभी भागीदारों को एक ऑनलाइन भागीदारी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। गतिहीन, तनाव ग्रस्त और खराब जीवनशैली के साथ, हृदय संबंधी बीमारियां न सिर्फ उम्र दराज आबादी के बीच एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं, बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। 

भारत में बढ़ती मृत्यु दर में हृदय रोग का एक प्रमुख योगदान है। डब्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति चार मौतों में एक का कारण हृदय रोग पाया जाता है, जो न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि इसपे जल्द से जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है।

वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के यूनिट हेड और वीपी ऑपरेशन, डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि, “हृदय रोगों के सभी कारणों में गतिहीन जीवनशैली एक प्रमुख कारण है, जिसकी रोकथाम संभव है। वहीं कोरोना की स्थिति ने जीवनशैली को और खराब करने में एक बड़ा योगदान दिया है।

जहां लोग टीवी-मोबाइल के अधिक इस्तेमाल और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण अधिक आलसी हो गए हैं। वहीं 20-30 की उम्र वाले लोगों के बीच धूम्रपान इस खतरे को बढ़ा देता है। साइक्लोथॉन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना है। चूंकि, शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हुए बेहतर हृदय स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना एक बहुत ही आसान और श्रेष्ठ विकल्प है।

पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के हॉस्पिटल ऑपरेशंस के उपाध्यक्ष, डॉक्टर पिनाक मौदगिल ने बताया कि, “हमारे देश की सामान्य आबादी के बीच हृदय संबंधी चिंताओं में वृद्धि एक खतरनाक स्थिति है। यह स्पष्ट हो गया है कि हमें किसी भी कीमत पर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। 

लेकिन कोविड महामारी के कारण हृदय संबंधी चिंताओं ने गंभीर रूप ले लिया है। इसलिए लोगों को हृदय स्वास्थ्य के फायदों के बारे में जागरुक करने के लिए हमने एक वर्चुअल साइक्लोथॉन का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें