फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में नहीं हो पाई वर्जिन ट्री की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड-19 ने आम जन-जीवन के साथ परंपराओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। हिंदू कॉलेज में वेलेंटाइन-डे पर 40 साल से होने वाली वर्जिन ट्री की पूजा प्रथा भी इस बार बदल गई। कॉलेज में इस बार यह खास आयोजन नहीं हुआ। इस बार कोविड के कारण हॉस्टल बंद होने के कारण यह नौबत आई। 40 साल में पहली बार वर्जिन ट्री की पूजा का आयोजन नहीं हुआ। हालांकि, छात्रों ने हॉस्टल के व्हाट्स एप ग्रुप पर इसकी रस्म अदायगी जरूर की।
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे पर हिंदू कॉलेज में सालों से बॉयज हॉस्टल की ओर से कीकर के एक पेड़ को वर्जिन ट्री मानकर पूजा की जाती थी। इस पेड़ को गुब्बारों और झालरों से सजाया जाता था। इसके पीछे मान्यता है कि वेलेंटाइन-डे पर इस पूजा में जो भी मौजूद रहता है, उसे कुछ ही दिन में गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिल जाता है। बीते साल इस पेड़ पर अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पोस्टर लगाया गया था।
हर साल इस पूजा के आयोजन का कुछ छात्र इसका विरोध करते हैं। उनका मानना है कि इससे लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। उधर, पेड़ की पूजा करने वाले छात्र इसे गुडलक के तौर पर देखते आ रहे हैं। उनका मानना है कि वेलेंटाइन-डे पर इसकी पूजा करने से उन्हें उनका प्यार मिल जाता है। पहले छात्रों की ओर से दमदमी माई की पूजा भी की जाती थी। विरोध होने के कारण अब इसे बंद कर दिया गया है। अब किसी प्रसिद्ध अभिनेता-अभिनेत्री (कपल) की ही पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें