फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना : कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर मेट्रो में महज 10 फीसदी जुर्माना, यात्री अभी भी बेफिक्र

Sun, 11 Apr 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर मेट्रो में महज 10 फीसदी जुर्माना 
मेट्रो परिसर से बाहर दो हजार, यात्री अभी भी बेफिक्र 
दिल्ली में अब तक के सर्वाधिक 10774 संक्रमित,  48 की मौत
इससे पहले बीते साल 11 नवंबर को मिले थे 8593 केस
एक दिन में करीब एक लाख 15 हजार लोगों की जांच
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सख्ती के दावों के बावजूद नियमों की अनदेखी का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)की ओर से रोजाना औसतन 600 यात्रियों पर जुर्माना किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी पर दिल्ली सरकार की ओर से 2000 रुपये का चालान किया जाता है जबकि मेट्रो में यह राशि 200(1/10हिस्सा) है। सितंबर से मेट्रो का परिचालन दोबारा शुरू होने पर नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई शुरू की थी। पिछले छह महीनों के दौरान 25 हजार से अधिक यात्रियों को जुर्माना किया जा चुका है। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) के ओएंडएम एक्ट के तहत 200 रुपये का जुर्माना का प्रावधान है। मेट्रो परिसर से बाहर संक्रमण से बचाव के लिए तय नियमों की अनदेखी करने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना किया जाता है। 
विज्ञापन


संख्या अधिक होने पर बसों में नहीं कर सकते हैं सफर 
बसों में यात्रियों की अनदेखी पर नजर रखने के लिए मार्शल और कंडक्टर तैनात हैं। तयशुदा क्षमता से अधिक यात्रियों को बस के अंदर बैठने नहीं दिया जाता है। अगर, यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो उन्हें उतार दिया जाता है। बसों में कम सीटें होने की वजह से यात्रियों पर नजर रखना थोड़ा आसान है। मेट्रो में यात्रियों की संख्या और फ्रिक्वेंसी, बसों की तुलना में काफी अधिक है। कर्मियों के साथ साथ कंट्रोल रूम से भी यात्रियों पर नजर रखी जा रही है, बावजूद इसके अनदेखी का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन

दिल्ली में अब तक के सर्वाधिक 10774 संक्रमित, 48 की मौत

कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में रविवार को संक्रमण के मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10,774 नए केस मिले, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 11 नवंबर, 2020 को 8593 लोग संक्रमित पाए गए थे। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि, 5158 मरीज स्वस्थ हुए।  दिल्ली में पहली बार एक दिन में एक लाख 14 हजार से भी ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनमें 76 हजार आरटी-पीसीआर तकनीक से हुई। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,25,197 हो चुकी है।

इनमें से 6,79,573 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक इस महामारी से 11,283 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामले भी 34341 हो चुके हैं। इनमें से 17,093 मरीज आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 6216 रोगियों का इलाज चल रहा है और 258 मरीज कोविड केंद्रों में भर्ती हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 5705 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें