फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 250 कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन चोर गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई से वाहन चोरी के सात मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि इलाके में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। बालिग आरोपियों की पहचान मोहम्मद अमजद निवासी जगजीत नगर, उस्मानपुर और समीर निवासी कुशल पार्क, लोनी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इनके साथ 17 साल के एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें