फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने दो मासूम को कुचला, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन ने दो मासूमों को कुचल दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक साकिर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घायल बच्चों की पहचान हनी (5) और कार्तिक (3) के रूप में हुई है। दोनों के परिजन डी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहते हैं। बच्चे शाम को घर के सामने पार्क में खेलने गए थे। जहां से वह वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान मारुति ब्रेजा चालक ने टक्कर मार दी। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी वहां से वाहन सहित फरार हो गया था। कार्तिक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि हनी का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई थी। बाद में चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें