फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में वैक्सीन की फिर किल्लत: कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, कई टीकाकरण केंद्र हो सकते हैं बंद

Sun, 18 Jul 2021 04:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 87,403 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अबतक करीब 92 लाख 58 हजार लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
टीका लगवाती युवती - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोविशील्ड टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में कल फिर से इस वैक्सीन के कई केंद्र बंद हो सकते हैं। वैक्सीन बुलेटिन के अनुसार शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की 47 हजार खुराक और कोवाक्सिन की 2,20,000 खुराकें थीं। शनिवार को चले टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड का लगभग पूरा स्टॉक खत्म हो गया है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर सोमवार सुबह तक पर्याप्त स्टॉक नहीं मिला तो कई केंद्र बंद रह सकते हैं। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 87,403 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अबतक करीब 92 लाख 58 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 70 लाख 70 हजार को पहली और 21 लाख 88 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है। बीते कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी बनी हुई है। 

कई केंद्रों पर मांग के हिसाब से टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर जिलें में यह समस्या बनी हुई है। कुछ केंद्रों पर तीन से चार घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो रही है। पहले जहां रोजाना 1.50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। टीके की कमी से लोगों को केंद्रों से वापस भी जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें