फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस करा ओएलएक्स पर बेचते थे वाहन, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी के संतनगर निवासी राजकुमार को 15 फरवरी को दो बदमाशों ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। उन्होंने बुराड़ी थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद अमरोहा निवासी नसीम अहमद उर्फ नदीम उर्फ दीपक, नावेद खान, इमरान और अमित मेहरा को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान इन्होंने खुलासा किया कि असल में ये लोग फर्जी कागजात पर वाहन फाइनेंस करा ओएलएक्स पर बेचने का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि इसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 45 चेकबुक, अलग-अलग बैंकों की 28 पासबुक, 34 आधार कार्ड, 68 वोटर आईकार्ड, 65 पैन कार्ड, 20 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का सामान बरामद किया। उनके मुताबिक, राजकुमार पर हमला उस समय हुआ, जब वे बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। बुराड़ी में चंदर विहार के राधाकृष्ण मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन पर अचानक हमला किया और चाकू मारकर घायल कर दिया।
स्थानीय पुलिस और जिले की स्पेशल सेल ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पहचानकर दबोच लिया। सभी को दो दिन के रिमांड पर लिया तो इन्होंने खुलासा किया कि इनका असली धंधा धोखाधड़ी है। मुख्य आरोपी नसीम ने बताया कि करीब छह माह पूर्व वह राजकुमार वाली बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर किराएदार था। पानी लीक होने के विवाद में राजकुमार की पत्नी ने नसीम की पत्नी की खूब बेइज्जती की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने साजिश रची।
विज्ञापन

नसीम की वर्ष 2016 में इमरान से जेल में मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों साथ अपराध कर रहे थे। नसीम के कहने पर इमरान ने अपने दोस्त नावेद के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि ये किराए का मकान लेकर फर्जी कागजात पर बैंक में अकाउंट खोलते थे। चेक बुक लेने के बाद उसी पते पर बाइक या कार फाइनेंस करा लेते थे। बाद में वाहन लेकर मकान खाली कर जाते। इसके बाद लोन पूरा होने की फर्जी एनओसी बनाकर बाइक या कार को ओएलएक्स पर बेच देते। उनके पास से एक बाइक व स्कूटी भी बरामद हुई है। ये दर्जनों वारदात कर चुके हैं।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए ठगों में नसीम अहमद उर्फ नदीम उर्फ दीपक (38) अमरोहा के दरियापुर गांव का रहने वाला है। महज छठी पास नसीम यह गिरोह चला रहा था। नावेद खान (24) अमरोहा के कुकरैती मोहल्ला का रहने वाला है और केवल 10वीं पास है। वह अमरोहा में खिलौने की दुकान भी चलाता था। इमरान (22) अमरोहा के मोहम्मदी सराह, आरएन इंटर कॉलेज के पास का है। उस पर पहले भी अमरोहा में हत्या, धमकी और गुंडा एक्ट के तीन केस दर्ज हैं। चौथा आरोपी अमित मेहरा (38) दिल्ली में ही बुराड़ी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें