दिल्ली पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के मीतली गांव में 15 मार्च को हुई हत्या के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमित ठाकुर (40) के रूप में हुई है। यूपी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 9 जून को आरोपी भजनपुरा इलाके में एक गवाह को मारने पहुंचा था। लेकिन आरोपी की पिस्टल मौके पर गिर गई तो उसे वहां से भागना पड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। लूटपाट, हत्या और मारपीट के तीन मामलों में आरोपी शामिल रहा है। आरोपी बीसीए किए हुए है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि नॉर्थ घोंडा निवासी अमित ठाकुर ने वर्ष 2017 में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से वह जेल में बंद था। कोविड की वजह से वह जून 2020 में पेरोल पर बाहर आया थ। इसके बाद वह लगातार गायब रहा।
पिछले दिनों 15 मार्च 2021 को आरोपी का अपने ही पैतृक गांव मीतली, बागपत में हत्या में नाम सामने आया। बागपत एसपी ने आरोपी अमित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इधर आरोपी 9 जून को एक गवाह अनिल कुमार की हत्या करने नॉर्थ घोंडा उसकी दुकान पर पहुंच गया। इससे पहले कि वह गोली चला पाता, उसकी पिस्टल व कारतूस वहीं गिर गई।