फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: ईडी ने खंगाला घर का कोना-कोना, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल, बेटे को भी पूछताछ के लिए ले गई साथ

Sun, 04 Jul 2021 12:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उमर के करीबियों का कहना है कि शनिवार हुई कार्रवाई के बाद से उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। करीबियों का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने उमर के घर को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। घर की एक-एक अलमारी, बैड, स्टोर समेत अन्य जगहों की गहन तलाशी ली गई। 
 
विज्ञापन
दिल्ली के इस्लामिक दावा सेंटर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी मौलाना मोहम्मद उमर गौतम के घर शनिवार हुई ईडी की छापेमारी से स्थानीय लोग काफी खफा दिखे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि मुसलमानों को बदनाम करने की नियत पूरा ड्रामा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उमर के करीबियों का कहना है कि शनिवार हुई कार्रवाई के बाद से उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। करीबियों का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने उमर के घर को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। घर की एक-एक अलमारी, बैड, स्टोर समेत अन्य जगहों की गहन तलाशी ली गई। 

बाद में पूछताछ करने की बात कर उमर गौतम के बड़े बेटे अब्दुल्लाह उमर को अपने साथ दफ्तर ले गई। करीबियों का कहना है कि अब कहीं उनके बेटे भी को जांच एजेंसियां फंसा न दें।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान घर के पास मौजूर उमर के करीबी ने बताया कि मौलाना ने किसी को जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए फोर्स नहीं किया है। धर्म बदलने वाला दूध पीता बच्चा नहीं है। जो लोग अपनी मर्जी से धर्म बदलते हैं मौलाना उमर बस उनकी मदद करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

आईडीसी भी बस उनकी मदद करती है। यदि किसी के साथ कोई जबरदस्ती की गई है तो पुलिस उसे सामने लेकर आए। उमर के एक करीबी ने तो यहां तक कहा कि यूपी में विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए उमर गौतम को जबरन बलि का बकरा बनाया गया है। 

उनको पूरा यकीन है कि उमर बेगुनाह साबित होकर जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना था कि पूरा इलाका उमर के परिवार के साथ हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें