सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सपने को सकार करेंगे। आत्मनिर्भर अभियान में यूपी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यूपी परिवर्तनशील यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि बीते 5 साल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर का बनाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। इसके तहत यूपी इनवेस्टर्स समिट-2023 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए दो पोर्टल का शुभारंभ किया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एक शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- कर्टेन रेजर सेरेमनी को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सपने को सकार करेंगे। आत्मनिर्भर अभियान में यूपी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यूपी परिवर्तनशील यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि बीते 5 साल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यूपी में कानून का राज स्थापित किया गया है।
सीएम योगी ने बताया कि समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं। इसमें से समिट के भव्य आयोजन में हमारे साथ हिस्सा लेने के लिए 21 देशों से सहभागिता के लिए अनुरोध किया है जिसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने हमारे साथ सहभागिता व्यक्त की है
विज्ञापन
दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/iMgby0BaLj