फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पटेल चौक से नेशनल वॉर मेमोरियल तक निकलेगी एकता मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा का होगा जलाभिषेक
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार ने 25 प्रमुख नदियों से मंगाया पवित्र जल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली सरकार 31 अक्तूबर को एकता मार्च और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का थीम जल संगम से जन संगम रखा गया है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से प्रेरित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद शाम 4 बजे पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर देश की 25 प्रमुख नदियों से लाए गए पवित्र जल से जल अभिषेक करेगे। इसके बाद पटेल चौक से नेशनल वॉर मेमोरियल तक एकता मार्च निकाला जाएगा, जो राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनेगा। दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि यह आयोजन देशभर में चल रहे 150वीं जयंती वर्ष के विशेष कार्यक्रमों का हिस्सा है। यह आयोजन सरदार पटेल के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और राष्ट्र की एकता के संदेश को और मजबूत करने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें