भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को यह पद सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार में उन्हें कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
स्थानीय निकाय राजनीति में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2012 में वह वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए और 2015-16 में पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के मेयर रहे। संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वह दिल्ली भाजपा के महासचिव थे। इसके अलावा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
VIDEO | Delhi: MoS Harsh Malhotra’s (@hdmalhotra) supporters celebrate at his Navin Shahdara residence as he is appointed president of BJP's Delhi unit.
चर्चा है कि पार्टी आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली की संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखने के साथ-साथ अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रही थी। इस कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नामों की सूची बनाई गई, जिनकी सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सके।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का नाम भी संभावित दावेदारों में से चयन कर लिया गया है। पंजाबी समुदाय से आने वाले मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पंजाब और दिल्ली के सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उनके नाम को भी रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।