फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संशोधित खबर बेकाबू थार ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-राष्ट्रपति भवन से महज दो किमी दूर चाणक्यपुरी इलाके की घटना
विज्ञापन

-चालक को पुलिस ने मौके से दबोचा, कार में मिली शराब की बोतल, आरोपी का करवाया गया मेडिकल जांच
-चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी के 11 मूर्ति के पास रविवार सुबह बेकाबू थार ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों कोे कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान कुछ देर बाद दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। जिस जगह पर हादसा हुआ है वह राष्ट्रपति भवन से महज दो किमी दूर है। पुलिस ने मौके पर ही कार चालक शकरपुर निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। कार से शराब की बोतल मिली है।
शुरुआती पूछताछ में चालक ने बताया कि कार चलाने के दौरान झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों बेघर हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि रविवार तड़के करीब 6.30 बजे गश्त कर रही पुलिस टीम ने देखा कि 11 मूर्ति के पास थार ने दो लोगों को कुचल दिया है। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान कुछ देर बाद दूसरे की भी मौत हो गई। चालक के नशे में होने की आशंका को लेकर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

तेज रफ्तार में थी कार
घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला कि थार की रफ्तार काफी तेज थी। कार का एक पहिया फुटपाथ पर चढ़ गया। दोनों को कुचलते के बाद थार बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुकी। खंभे से टकराने पर कार का टायर टूट कर निकल गया। पूछताछ में आशीष ने बताया, वह पेशे से चालक है, पहले वह किसी का कार चलाता था, लेकिन इन दिनों वह कोई काम नहीं कर रहा है। वह अकसर अपने किसी काम के लिए दोस्त की थार मांग कर ले जाता था।
विज्ञापन

दस दिन पहले कटा था चालान

जांच में पता चला कि थार का एक अगस्त को ओवर स्पीडिंग के चलते चालान हुआ था। गाड़ी की जांच में पुलिस ने पाया कि गाड़ी पर दो हजार रुपये का चालान है, जिसे अभी भरा भी नहीं गया है। पुलिस कार के मालिक से भी पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें