फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी : सात कोर्स के लिए स्पॉट दाखिले आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट स्तर के सात प्रवेश परीक्षा आधारित पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर स्पॉट दाखिले सोमवार से शुरू होने जा रहे हैं। डीयू प्रशासन ने कोर्स के अनुसार खाली सीटों की जानकारी जारी कर दी है। वह आवेदक जिनके नाम पिछली मेरिट सूची में थे, लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया था वह भी स्पॉट दाखिले में भाग ले सकते हैं। जो आवेदक स्पॉट एडमिशन में भाग लेना चाहते हैं वह 23 नवंबर रात 11:59 से 24 नवंबर रात 11.59 बजे तक डीयू वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदक स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे उन्हें उनकी रैंक व योग्यता के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाएगा। आवेदकों को सीटों का आवंटन 25 नवंबर तक किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए 26 नवंबर रात 12:01 से 26 नवंबर रात 11:59 बजे तक पोर्टल खुलेगा। कॉलेज 27 नवंबर शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर करेंगे, जबकि आवेदक फीस का भुगतान 27 से 30 नवंबर रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे।
विज्ञापन

सात कोर्स में बीएमएस, बीए-ऑनर्स बिजनेस इकनॉमिक्स, बीबीए (एफआईए), बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी एंड मल्टीमीडिया इनोवेशन, बीए-ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, बीए-ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन, पांच वर्षीय जर्नलिज्म कोर्स, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन शामिल हैं। इनमें से बीएमएस, बीबीई, बीबीए (एफआईए) में सामान्य श्रेणी के लिए 148 और आरक्षित श्रेणी की 276 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें