फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में 26 जुलाई से शुरू होगी यूजी-पीजी दाखिला प्रक्रिया

Sat, 17 Jul 2021 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • यूजी के प्रवेश परीक्षा आधारित नौ कोर्स को पहले प्राथमिकता, अन्य दाखिले अगस्त में
  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी की तैयारी, आज की जाएगी अधिकारिक घोषणा
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के यूजी-पीजी में दाखिले की शुरुआत 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यूजी के प्रवेश परीक्षा आधारित नौ कोर्स के लिए 26 जुलाई से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि अन्य कोर्स में दाखिले अगस्त से शुरू होंगे।

विज्ञापन


बीते साल की तरह दाखिले ऑनलाइन किए जाएंगे। प्रशासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए दाखिला प्रक्रिया में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। डीयू की ओर से शनिवार को प्रेसवार्ता में दाखिले प्रक्रिया व दिशा-निर्देशों को लेकर अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट स्तर के नौ कोर्सेज व पीजी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना जताई गई थी। डीयू दाखिला समिति से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, दाखिले को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही पीजी कोर्सेज की 12 हजार सीटों पर भी दाखिले इसी दिन से ऑनलाइन शुरू कर दिए जाएंगे। इसको लेकर शनिवार को अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इस बार की दाखिला प्रक्रिया में ज्यादा बदलाव देेखने को नहीं मिलेंगे। डीयू की प्राथमिकता है कि पहले से जिन कोर्स में प्रवेश परीक्षा होती है, उनमें पंजीकरण को शुरू कर दिया जाए। यूजी के नौ प्रवेश आधारित कोर्स और पीजी कोर्स के दाखिले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित किए जाते हैं।

डीयू में इस बार दाखिले देर से शुरू हो रहे हैं। बीते साल जून के मध्य से शुरू हो गए थे। अन्य यूजी कोर्स के दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस के माध्यम से होंगे या फिर मेरिट से लिए जाएंगे। इस पर अब तक संशय बना हुआ है।

इन नौ कोर्स में प्रवेश परीक्षा आधारित होते हैं दाखिले
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एफएआई), बीए-ऑनर्स बिजनेस इकनॉमिक्स, बीटेक (आईटी एंड एम), बीए-ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, बीएससी इन फिजिकल एजुकेशन (हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीए-ऑनर्स एमएमसी, बीए-ऑनर्स म्यूजिक व पांच वर्षीय जर्नलिज्म प्रोग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें