फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: दो अगस्त से हो सकते हैं यूजी के दाखिले, पीजी के दाखिले 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना

Thu, 15 Jul 2021 09:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्नातक कोर्सेज के दाखिले दो अगस्त से शुरू हो सकते हैं। जबकि पीजी के दाखिले 26 जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले का इंतजार अगस्त में खत्म हो सकता है। स्नातक कोर्सेज के दाखिले दो अगस्त से शुरू हो सकते हैं। जबकि पीजी के दाखिले 26 जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को दाखिला समिति की बैठक में इन संभावित तिथियों को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


डीयू अधिकारियों के अनुसार ये तिथियां अभी संभावित है। इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। दरसअल डीयू सीबीएसई और अन्य राज्यों के 12वीं के नतीजे आने का इंतजार कर रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि 31 जुलाई तक सभी बोर्ड के नतीजे जारी हो जाएंगे। 

एक अगस्त को रविवार होने के कारण उस दिन दाखिला प्रक्रिया शुरू ना करके दो अगस्त को प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस को लेकर मंत्रालय से डीयू को निर्देश नही मिले है। 
विज्ञापन


लिहाजा अभी ये तय नही है कि दाखिले मेरिट से होंगे या एंट्रेंस आयोजित होगा। बीते साल की तरह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगी। डीयू में स्नातक की लगभग 70 हजार सीटें हैं जिनपर दाखिले शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें