फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोविंदपुरी और न्यू उस्मानपुर इलाके में हुई वारदात, दो नाबबालिग समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार रात में दो युवकों की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। न्यू उस्मानपुर इलाके में जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद हुआ था, वहीं गोविंदपुरी इलाके में एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है।
न्यू उस्मानपुर में हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं गोविंदपुरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर उर्फ बुद्धा (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि एफ-ब्लॉक, ब्रह्मपुरी निवासी मोहित मोहित ग्रीन पार्क स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त शिब्बू के साथ गली में मौजूद था। इस बीच किसी का काम आने पर दोनों दोस्त न्यू उस्मानपुर की भगत सिंह कालोनी पहुंचे। वहां आरोपी समीर दो नाबालिग लड़कों के साथ मौजूद था। शिब्बू सिगरेट पी रहा था। इस दौरान 15 साल का नाबालिग उससे सिगरेट फेंकने के लिए कहने लगा। मना करने पर झगड़ा हो गया। 15 साल के नाबालिग ने चाकू निकालकर मोहित को चाकू से वारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ओखला फेस-1 की झुग्गी निवासी रोशन शुक्रवार को काम से आने के बाद घर पर मौजूद था। इस बीच करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। रोशन गोविंदपुरी के प्रवासी एकता पार्क कैंप पहुंचा। वहां पर चार-पांच आरोपियों से उसकी कहासुनी होने लगी। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। दूसरे ने उसके पेट में वार कर दिया। बाद में आरोपी भाग गए। पुलिस ने रोशन को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के दौरान लड़की को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें