फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी में दो युवकों गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमल विहार में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियां से भून डाला। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त मुकुंदपुर निवासी अनुज (26) और आनंद उर्फ ब्राह्मण (27) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिशन हत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुराड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। आधा दर्जन टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आनंद व अनुज परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। इनका प्रॉपर्टी का कारोबार था। बुुधवार शाम करीब 7.30 बजे दोनों घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे। इनमें मनीष निमिया, अनिल व अन्य शामिल थे। यहां आते ही लड़कों ने इन पर हमला कर दिया। दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। भागते हुए दोनों कमल विहार आ गए। यहां घेरकर बदमाशों ने कई पिस्टलों से दोनों पर गोलियां बरसा दीं। हमले में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आनंद ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। सूत्रों का दावा है कि दोनों विवादित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसकी वजह से इनकी मनीष न अनिल नामक आदर्श नगर के बदमाश से रंजिश चल रही थी। इसको लेकर अक्तूबर और नवंबर में भी झगड़े हो चुके थे। पुपुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें