फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मणिपुर के दो युवकों पर चाकू से हमला, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन इलाके में आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर हमलावरों ने मणिपुर के दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इनके बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को पकड़ लिया है। पुलिस भागे हुए एक आरोपी की तलाश कर रही है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, एक आरोपी नाबालिग है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह पुलिस को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल से दो लोगों काे चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां जेरी जो क्रिश्चियन और विजय नगर निवासी शेफर्ड का इलाज चल रहा था। जेरी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब चार बजे वह अपने दोस्त शेफर्ड के साथ विजय नगर डबल स्टोरी स्थित एक दुकान से पानी खरीद रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार लड़के आए। वह उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो बहस हो गई। एक लड़के ने चाकू निकालकर जेरी के पेट में घोंप दिया और शेफर्ड के बाएं कूल्हे पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें