फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के ध्यानार्थ : वीडियो बनाकर फंदे से झूली विवाहिता, पति व जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनलाइट काॅलोनी स्थित इंदिरा गांधी कैंप की वारदात, छानबीन के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले युवती ने किया था प्रेम विवाह, शादी के बाद से ही कर रहे थे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सनलाइट काॅलोनी में पति और ससुराल वालों के जुल्मों से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त साधना (20) के रूप में हुई है। मरने से पहले साधना ने रोते हुए वीडियो बनाकर अपने पति और ससुराल वालों के सारे जुल्मों की कहानी सुनाई थी।
बाद में वह वीडियो में फंदा दिखाते हुए उस पर लटक गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेजा। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति योगेश और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मूलरूप से बाराबंकी, यूपी की रहने वाली साधना का परिवार दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले साधना ने बाराबंकी के ही रहने वाले योगेश नामक युवक से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश एमटीएस की नौकरी करता है। योगेश का परिवार भी कल्याणपुरी में रहता था। शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज का ताना देकर साधना और उसके परिवार को परेशान किया जाने लगा था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। परिवार के दबाव के बाद योगेश, साधना को लेकर एक सप्ताह पूर्व इंदिरा गांधी कैंप, सिद्धार्थ बस्ती आ गया। यहां उसने किराये का कमरा लिया और रहने वाला। साधना ने वीडियो में आरोप लगाया है कि शनिवार को भी योगेश ने उसे बुरी तरह पीटा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें