फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: शातिरों ने चोरी किए थे 803 मोबाइल और 540 डाटा केबल, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Mon, 17 Jan 2022 07:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने 803 मोबाइल और 540 डाटा केबल चोरी करने वाले दो सेंधमार गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 117 मोबाइल और 450 डाटा केबल बरामद की हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने दो सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्टोर रूम से 803 मोबाइल व 540 डाटा केबल समेत अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से 450 डाटा केबल व 117 मोबाइल बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों के लिए स्टोर रूम के मालिक के किसी कर्मचारी विकास ने मुखबिरी की थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज नगर, पालम कॉलोनी निवासी रामअबतार शर्मा ने 23 नवंबर, 21 को अपने स्टोर रूम से 803 मोबाइल, 540 डाटा केबल और 50 बैटरी चुराने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्जकर  वसंतकुंज एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में थानाध्यक्ष नीरज चौधरी व एसआई सुरेश ढाका की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने स्टोर रूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मौके पर स्टोर रूम में काम करने वाले एक कर्मचारी विकास का मोबाइल मिला। इसके बाद एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में एसआई सुरेश ढाका की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मोबाइल ले जाने वाली ईको कार की पहचान की और कार मालिक आरोपी खानपुर, दिल्ली निवासी राकेश कुमार मिश्रा(48) को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

राकेश कुमार से पूछताछ के बाद इसके गांव घनडासा थान पिशवा जिला सीतापुर, यूपी निवासी साथी उत्कर्ष उर्फ सोनू(19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। इनके कब्जे से 450 डाटा केबल व 117 मोबाइल बरामद किए गए।

मूलरूप से आजमगढ़, यूपी निवासी राकेश इस वारदात का मास्टरमाइंड है। पहले दोनों गुरुग्राम में एक ही फैक्टरी में काम करते थे। साथ काम करने के कारण दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। पुलिस इसमें कर्मचारी विकास उर्फ विक्की की तलाश कर रही है। जौनापुर का रहने वाला विक्की वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस विकास की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें