फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक व पटौदी के ध्यानार्थ : एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन उगाही में लगे नरेश उर्फ सेठी और अजय जेलदार गिरोह के दो शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शूटर गौरव और लक्ष्य ने जफरपुर कलां क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। धमकाने के लिए इन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इनके पास से एक अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौल, दो कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, जाफरपुर कलां, दिल्ली क्षेत्र में 14 अप्रैल को फायरिंग की घटना हुई थी। बदमाशों ने नजफगढ़ स्थित पवन प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस को मौके पर से दो खाली खोल मिले। उन्होंने गिरोह के सरगना नरेश सेठी-अजय जैलदार के नाम पर 1 करोड़ की मांग वाली पर्ची भी फेंकी। एसीपी उमेश बड़थ्वाल व इंस्पेक्टर रामपाल की देखरेख में एसआई अमित कुमार, हेमंत कुमार, मुकेश, एएसआई नरेंद्र व अमित गुलिया को जांच में पता लगा कि नरेश उर्फ सेठी के दो शार्प शूटर रोहतक, हरियाणा निवासी गौरव और पटौदी, निवासी लक्ष्य एक करोड़ की जबरन उगाही की वारदात में शामिल हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने घुमनहेड़ा गांव के पास जाल बिछाया। आरोपी वहां एक मोटरसाइकिल पर पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 राउंड फायरिंग की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें