फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नीरज बावना-नवीन बाली गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली के अलीपुर में नीरज बावना-नवीन उर्फ बाली गिरोह के दो बदमाशों कपिल ठाकरान और अरुण उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो स्वचालित पिस्तौल, तीन देसी पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों गिरोह के शूटर हैं। जांच पड़ताल से पता चला कि अरुण पहले हरियाणा में हथियार कानून के तहत दर्ज एक मामले में शामिल था।
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 2 नवंबर को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि नीरज बवाना-नवीन उर्फ बाली गैंग के दो शूटर्स किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के इरादे से अलीपुर से गुजरने वाले हैं। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी, एसआई विशाल मलिक व एएसआई राजबीर की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। कपिल दिल्ली व अरुण ग्राम ब्राह्मण गढ़ी, थाना सोनीपत सदर (हरियाणा) का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें