फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जठेड़ी-लारेंस विश्नोई गिरोह के दो शूटर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी-लारेंस विश्नोई गिरोह के दो शार्प शूटरों प्रियव्रत उर्फ काला (29) और रोहित (23) को राजस्थान में जयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन्होंने 6 मार्च को बवाना इलाके में सिविल डिफेंस वॉलंटियर शशि कादियान की 25 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इन्होंने इस साल कुछ महीनों में हत्या की चार सनसनीखेज वारदात की हैं। प्रियव्रत पर पुलिस दो लाख इनाम रखने वाली थी। लूटपाट के मामले में अदालत इसे सात वर्ष की सजा चुकी है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार, बाहरी दिल्ली के कटेवाड़ा गांव निवासी प्रियव्रत बवाना इलाके का घोषित बदमाश है और गैंगस्टर काला जठेड़ी का नजदीकी साथी है। आशंका है कि काला जठेड़ी विदेश भाग चुका है और वहीं से रंगदारी वसूल रहा है। सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व संदीप डबास की टीम ने दोनों बदमाशों को जयपुर के पार्क स्ट्रीट में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर छावला इलाके से दो हथियार बरामद किए गए। ये दोनों ही दिल्ली व हरियाणा में सक्रिय थे।
सोनीपत के पॉलिटेक्निक में पढ़ते समय प्रियव्रत ने बाइक चुराई थी। जेल में इसकी मुलाकात सरवन, प्रदीप उर्फ सोनू, पवन पंडित और संजय राठी से हुई। वर्ष 2011 में बाहर आने के बाद इसने साथियों संग कार लूटी और उसका इस्तेमाल हरियाणा में गोहाना निवासी प्रदीप की हत्या में किया। प्रदीप इसके मेंटर सरवन के खिलाफ हत्या के मामले का गवाह था। इसने कंझावला से कार लूटी और उसका इस्तेमाल गैंगवार के चलते बादली में विजय की हत्या में किया। वर्ष 2012 में इसने एक व्यवसायी का अपहरण करने का प्रयास किया। हरियाणा पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में सरवन काला जठेड़ी गिरोह से जुड़ गया। सरवन जेल चला गया तो इसने गिरोह की कमान संभाल ली। जनवरी 2020 में काला जठेड़ी के हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद वह उसका नजदीकी साथी बन गया। रोहित इसका बचपन का दोस्त है।
विज्ञापन

प्रियव्रत ने 6 मार्च को सिविल डिफेंस वॉलंटियर शशि कादियान, 21 फरवरी को छावला में नरेश, 30 दिसंबर 2020 को नरेला में विरोधी गिरोह के शाहबाज और एक राहगीर, सोनीपत में 9 अक्तूबर को शराब कारोबारी सुखविंदर उर्फ ढोला की हत्या की बात कबूल की है। गोली लगने से सुखविंदर का भाई घायल हो गया था। उसने उगाही के लिए बवाना इलाके में राजू को 20 सितंबर 2020 को गोली मार दी थी। हरियाणा के बादली उसने साथियों संग 6 मार्च को शराब की दुकान पर फायरिंग कर दी थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में 21 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें